/शादी की मिलनी से लौट रही बस हादसे का शिकार, चार लोग घायल

शादी की मिलनी से लौट रही बस हादसे का शिकार, चार लोग घायल

सोलन (नालागढ़) 13 अक्तूबर ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

थाना रामशहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलोन के जोबी–चलवाना मार्ग पर एक निजी बस पलटने से बड़ा हादसा टल गया, बस में सवार सभी यात्री एक शादी की मिलनी से लौट रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बस में कुल 42 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में सहयोग दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।