/राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छाछी में एनएसएस शिविर का आयोजन किया जाएगा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छाछी में एनएसएस शिविर का आयोजन किया जाएगा

नालागढ़ (रामशहर), 26 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /वर्मा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छाछी में शनिवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी शिविर प्रभारी सुरेंद्र कुमार चौधरी ने एक प्रेस बयान में दी।

उन्होंने बताया कि शिविर में 10 छात्र और 15 छात्राएं भाग लेंगी। शिविर का शुभारंभ कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनमीत कौर करेंगी। यह शिविर 30 अक्तूबर तक चलेगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा, देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की भावना जागृत करना है। शिविर के दौरान छात्रों को विभिन्न विषयों पर स्रोत व्यक्तियों द्वारा विशेष जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।