/अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर चमाकड़ीपुल बूथ पर भी बांटी गई मिठाइयां

अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर चमाकड़ीपुल बूथ पर भी बांटी गई मिठाइयां

सोलन( अर्की) 24 अक्तूबर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

भारतीय जनता पार्टी बूथ नंबर 43, चमाकड़ीपुल द्वारा आज चमाकड़ीपुल मार्केट में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर नरेंद्र हांडा, भीम शर्मा, हेमंत शर्मा, हेमराज शर्मा, कमल कुमार, बलवीर कुमार, राहुल भारद्वाज, मोहित भारद्वाज, मनीष भारद्वाज, करमचंद ठाकुर, देवेंद्र रघुवंशी, जोगेंद्र ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, संतराम भारद्वाज और रजत भारद्वाज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अनुराग ठाकुर के नेतृत्व और योगदान की सराहना की।