/भाजपा युवा मोर्चा सोलन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा ।

भाजपा युवा मोर्चा सोलन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा ।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई

सोलन 24 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सोलन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा की गई।

प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर पर हुई विस्तृत चर्चा के उपरांत सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित किए गए।

जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है।

उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन उनके नेतृत्व में और अधिक मजबूत बनेगा।

इस अवसर पर नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों में राहुल शर्मा (पट्टा/दग), सूरज ठाकुर (नालागढ़ बाहरी), अनिल ठाकुर (रामशहर/नालागढ़), दीपक ठाकुर (पंजहेड़ा/मल्यारड़) शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने आशा व्यक्त की है कि नई टीम संगठन में ऊर्जा, एकता और नेतृत्व का नया उदाहरण प्रस्तुत करेगी।