/अर्की में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह सम्पन्न

अर्की में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह सम्पन्न

सोलन (अर्की) 26 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमंडल के चण्डी-कश्लोग में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के 145 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने अपने संबोधन में जनसंघ काल से जुड़े कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि तीन वर्षों में प्रदेश विकास से पिछड़ गया है।

उन्होंने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को कांग्रेस शासन की विफलताएं बताया तथा कार्यकर्ताओं से जनता के हित में एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू ठाकुर, ओ.पी. गांधी, राकेश ठाकुर, रीना भारद्वाज, आशा परिहार, प्रतिभा कंवर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।