सोलन 26 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
सहज योग परिवार सोलन द्वारा जय श्री माताजी श्री निर्मला देवी का महालक्ष्मी (दीवाली) पूजा का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर श्री माता जी निर्मला देवी का श्री लक्ष्मी माता के रूप में विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सहजी कमल चौहान ने बताया कि पूजा में सोलन के सभी सहज योगियों ने भाग लेकर माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यहां पूरे वातावरण में भक्ति, आनंद और दिव्यता का अद्भुत समावेश देखने को मिला।







