/रामकुमार चौधरी ने किसानों को वितरित किए कृषि उपकरण

रामकुमार चौधरी ने किसानों को वितरित किए कृषि उपकरण

नालागढ़ 2नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/वर्मा

दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना और कृषि उत्पादन संरक्षण योजना को एकीकृत रूप में आरंभ किया गया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

विधायक ने पट्टा बारिया और गोयला में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान ग्राम पंचायत पट्टा के 110 और गोयला के 138 किसानों को स्प्रे पंप, स्प्रिंकलर पाइप्स और गैंती जैसे कृषि उपकरण वितरित किए।

उन्होंने कहा कि सरकार मक्की, गेहूं, जौ और कच्ची हल्दी जैसी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित कर किसानों के हितों की रक्षा कर रही है।

कार्यक्रम में विधायक ने गांव बदैहरी में समुदाय भवन निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन, ढकरियाणा के प्रधान प्रेम, उपप्रधान ताराचंद, पूर्व उपप्रधान सोहनलाल वर्मा, खंड विकास अधिकारी कुलदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।