सोलन (अर्की) 1 नवम्बर ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
भारतीय जनता पार्टी मंडल दाडलाघाट युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चमाकड़ीपुल बूथ नंबर 43 से राहुल भारद्वाज, ललित शर्मा, जोगिंदर ठाकुर और रमन शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

इसके साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा में कमल कुमार को उपाध्यक्ष तथा देवेंद्र रघुवंशी को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, जिला अध्यक्ष रतनपाल, पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पुरी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

नव नियुक्त कार्यकारी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के सिद्धांतों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को और सशक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।









