नालागढ़ 3 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
आयुष विभाग के आयुषमान आरोण्य मंदिर, पल्ली के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंजी लाल द्वारा गाँव आबवाला में गत दिवस एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक़ इस अवसर पर श्रीमती मीनू चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कुंजी लाल ने लगभग 60 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि —
“आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। जब व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रहेगा तभी वह दूसरों की सहायता करने और अपने कार्य को सुचारू रूप से करने में सक्षम होगा।”
शिविर में लोगों की सुविधा के लिए मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
साथ ही योगा गाइड श्रीमती संदीप कुमारी नायर ने लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया और योगाभ्यास भी करवाया।
इस कार्यक्रम में दर्शना देवी (आयुर्वेद फार्मासिस्ट अधिकारी), आंगनवाड़ी केंद्र गोला की कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा देवी, तथा पवन कुमार भी उपस्थित रहे।
इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और उन्हें निःशुल्क चिकित्सीय सेवाएँ प्रदान करना था।










