/बद्दी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

बद्दी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

नालागढ़ 4 नवम्बर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

आज दिनांक 04 नवम्बर को पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा स्वराज माजरा मे एक व्यक्ति से 3.9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपी की पहचान अरूण कुमार पुत्र श्री तरसेम लाल निवासी गांव बग्गुवाला, डाकघर बरोटीवाला, तहसील बद्दी, जिला सोलन, हि.प्र. के रुप मे हुई है।

आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) की धारा 21-61-85 के तहत थाना बद्दी में अभीयेग पंजीकृत किया गया है।

आगामी अन्वेषण कार्यवाही जारी है।