— 19 IPS और 7 HPS अधिकारी स्थानांतरित, 6 जिलों में नए SP की नियुक्ति।एस पी बद्दी विनोद धीमान के आदेश हुए स्थाई।
शिमला 6 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने गृह विभाग (सेक्शन-D) की ओर से एक बड़ी प्रशासनिक कवायद के तहत प्रदेशभर में 19 आईपीएस (IPS) और 7 एचपीएस (HPS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
इन तबादलों में खास बात यह देखने को मिली है कि इस सूची में 6 एचपीएस कैडर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात किया गया है।
यह आदेश गृह विभाग की अधिसूचना संख्या No. Home-D-B(6)-1/2025-loose, दिनांक 5 नवम्बर 2025, शिमला-2 के तहत जारी किया गया।
सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है।
स्थानांतरण एवं नई तैनाती की सूची इस प्रकार से है जिसमें
- भूपिंदर सिंह-I (HPPS 2006)
वर्तमान पद: कमांडेंट, होम गार्ड्स, 6वीं बटालियन, मंडी से
नया पद: पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज, दरोह (जिला कांगड़ा) - मदन लाल-II (HPPS 2006)
वर्तमान पद: कमांडेंट, होम गार्ड्स, 9वीं बटालियन, धर्मशाला (कांगड़ा) से
नया पद: पुलिस अधीक्षक, कुल्लू जिला - बलबीर सिंह-I (HPPS 2007)
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, धर्मशाला ज़ोन (कांगड़ा) से
नया पद: पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर जिला
(वर्तमान पदाधिकारी के सेवानिवृत्त होने के पश्चात कार्यभार संभालेंगे।) - सुशील कुमार (HPPS 2007)
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक (लीव रिज़र्व), पुलिस मुख्यालय, शिमला से
नया पद: पुलिस अधीक्षक, किनौर जिला, रिकांगपिओ - विनोद कुमार-II (HPPS 2007)
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला बद्दी से
नया पद: पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला बद्दी
(होम गार्ड्स कमांडेंट, चंबा से स्थानांतरित होकर) जो पहले से यह पद देख रहे थे नियमित कर दिए गए। - विजय कुमार (HPPS 2007)
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक (लीव रिज़र्व), पुलिस मुख्यालय, शिमला से
नया पद: पुलिस अधीक्षक, चंबा जिला - कुलभूषण वर्मा (HPPS 2008)
वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मंडी ज़ोन से
नया पद: पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर (कांगड़ा)
लगाया गया है।
सरकार ने इन तबादलों को प्रदेश में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से किया है।
वरिष्ठ स्तर पर भी कुछ अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है, जिनकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।
इन तबादलों से राज्य के विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार और प्रशासनिक दक्षता में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।







