/हिमाचल सरकार ने 4 वरिष्ठआईपीएस अधिकारियों को सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ —

हिमाचल सरकार ने 4 वरिष्ठआईपीएस अधिकारियों को सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ —

गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की

शिमला 6 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता और समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से चार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) सौंपे हैं।

यह आदेश गृह विभाग (सेक्शन-D) द्वारा अधिसूचना संख्या No. Home-D-B(6)-2/2025-loose, दिनांक 5 नवम्बर 2025, शिमला-2 के तहत जारी किया गया है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय लोकहित में तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।
अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए अधिकारियों की सूची में

  1. श्री ग्यानेश्वर सिंह, IPS (HP:1999)
    वर्तमान पद: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (CID), हिमाचल प्रदेश, शिमला के साथ
    नया अतिरिक्त प्रभार: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (Special Task Force), हिमाचल प्रदेश, शिमला
  2. श्री बिमल गुप्ता, IPS (HP:2006)
    वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, शिमला के साथ नया अतिरिक्त प्रभार: पुलिस महानिरीक्षक (Armed Police & Training), हिमाचल प्रदेश, शिमला
  3. श्री गुरदेव चंद शर्मा, IPS (HP:2009)
    वर्तमान पद: उप-महानिरीक्षक (Traffic, Tourist & Railways), हिमाचल प्रदेश, शिमला के अतिरिक्त
    नया अतिरिक्त प्रभार: उप-महानिरीक्षक (Law & Order), हिमाचल प्रदेश, शिमला सौंपा गया और
  4. सुश्री सौम्या संबासिवन, IPS (HP:2010)
    वर्तमान पद: उप-महानिरीक्षक (Northern Range), धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश इस के साथ नया अतिरिक्त प्रभार: प्रिंसिपल, पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज, दरोह, जिला कांगड़ा
    भी देखेंगे और नई पुलिस फोर्स को ट्रेंड करेंगी।

यह आदेश संजय गुप्ता, आईएएस, मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया।

इसके साथ ही निर्देश की प्रतियां संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई हैं, जिनमें
पुलिस महानिदेशक, सतर्कता ब्यूरो निदेशक, होम गार्ड्स कमांडेंट जनरल, कानून व्यवस्था एडीजीपी, जेल एडीजीपी और सीआईडी एडीजीपी शामिल हैं, ताकि आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।