/धर्मपुर में अवैध एलपीजी सिलेंडर तस्करी का पर्दाफाश

धर्मपुर में अवैध एलपीजी सिलेंडर तस्करी का पर्दाफाश

35 सिलेंडर बरामद, दो आरोपी पाबंद

सोलन(धर्मपुर ), 7 नवंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

सोलन जिले के थाना धर्मपुर पुलिस ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षक हरीश चन्द्र की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिके जा रहे 35 एलपीजी सिलेंडरों को बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुमारहट्टी बाजार के समीप एक वाहन में बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गाड़ी नंबर CH-01T-8953 को रोका और जांच के दौरान वाहन से 35 सिलेंडर बरामद किए।

जांच में पाया गया कि वाहन चालक किशोर कुमार (पुत्र श्री परस राम, निवासी गांव तनसेटा, डाकघर जोबड़ी, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 37 वर्ष) तथा परिचालक धीरेन्द्र सिंह (पुत्र स्वर्गीय श्री उमेद सिंह, निवासी सेक्टर 12, चंडीगढ़, उम्र 35 वर्ष) कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर कब्जे में लिया, जबकि बरामद सिलेंडरों को निरीक्षक हरीश चन्द्र के सुपुर्द किया गया।

आरोपियों को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस पाबंद किया गया है।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बाहरी राज्यों से अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर लाकर हिमाचल प्रदेश में बेचने का धंधा करते थे।

पुलिस ने FIR नंबर 184/2025 दिनांक 07-11-2025, धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अभियोग का आगामी अन्वेषण जारी है।