/मानपुरा में प्रवासी महिला की हत्या — पति पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मानपुरा में प्रवासी महिला की हत्या — पति पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नालागढ़(बद्दी), 8 नवम्बर ,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

थाना मानपुरा क्षेत्र के गांव निचला खेड़ा में एक प्रवासी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या कर दी गई है और उसका शव कमरे में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतका की पहचान संगीता पत्नी चुनू कुमार साहनी, निवासी गांव व डाकघर चिटखाल, जिला सीवान (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा और मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफ.एस.एल. टीम को बुलाया।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल का निरीक्षण एस.पी. बद्दी और एस.डी.पी.ओ. बद्दी ने स्वयं किया। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।