— करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
नालागढ़(बद्दी), 9 नवम्बर;
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी राम कुमार ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 नवम्बर को दून विधानसभा क्षेत्र के दूसरे दौरे पर आएंगे।
इस दौरान वे क्षेत्र को कई करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे बरोटीवाला हैलीपैड पर पहुंचेंगे, जहां से वे क्रमशः
बरोटीवाला सीएचसी का लोकार्पण,
बद्दी अस्पताल का उद्घाटन,
36 करोड़ रुपये की सिवर सिंचाई परियोजना का शिलान्यास, और
110 करोड़ रुपये से निर्मित बद्दी–साई–रामशहर सड़क का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद 12:30 बजे हनुमान चौक, पुरानी सब्जी मंडी, बद्दी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
विधायक चौधरी राम कुमार ने क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं और जनता से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर 12:30 बजे जनसभा स्थल पर उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का स्वागत करें।








