शिमला, 9 नवम्बर ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
भाजपा विधायक व मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भाजपा की देन है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता को गुमराह कर भाजपा के कार्यों का श्रेय ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर के प्रयासों से जोलसप्पड़ में कॉलेज को 2015 में केंद्र से स्वीकृति मिली, भूमि और शिलान्यास भाजपा सरकार ने किया और 2018-19 से 120 एमबीबीएस सीटों के साथ कॉलेज कार्यात्मक है।
शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार विकास कार्यों में विफल रही है और भाजपा की परियोजनाओं को अपना बताने में लगी है।









