नौकरी न मिलने से दुखी युवक ने खाई गलत दवा, मौत।
चंडीगढ़, 10 नवंबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा
पंजाब के बरनाला जिले के हमीदी गांव में बेरोजगारी की पीड़ा ने 21 वर्षीय युवक की जान ले ली। मृतक दविंदर सिंह लंबे समय से नौकरी की तलाश में था, लेकिन लगातार असफलता से मानसिक तनाव में था।
याद रहे कि देश के लोगों को प्रलोभित करके आम आदमी पार्टी ने अपना अस्तित्व बनाया था । दिल्ली के बाद पंजाब के लोगों ने शायद ज्यादा प्रलोभित हो कर भाजपा का तो नाम भी मानने से इनकार कर दिया ।कांग्रेस को भी अनदेखा कर दिया लेकिन परिणाम सभी के सामने है ।
आज पंजाब में प्रदूषण, अपराध, बेरोजगारी,किसानों की समस्याएं और कानून व्यवस्था में भ्रष्टाचार पूरी तरह मुंह बाए खड़े है। न जनता एक जुट हो पा रहे है,बॉर्डर पर बैठने वाले वो किसान घरों में दुबके पड़े है।किसी की भी आवाज पंजाब से बाहर सुनवाई नहीं दे रही है।
आखिर कब तक आमजन इन राजनेताओं का गुलाम बन रहेगा ।कौन सही है कौन गलत है इस का निर्णय जनता क्यों नहीं ले पाती जिस का परिणाम आज यहां युवकों को भुगतना पड़ रहा है । दिशाहीन समाज तैयार किया जा रहा है इस तरह के राजनेताओं को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
इस युवा पर भी मानसिक तनाव इस हद तक बढ़ गया कि इसी तनाव में उसने गलत दवा खा ली, जिससे तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, दविंदर पढ़ाई के साथ मजदूरी करता था और सेना व सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था । कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान था और उपचाराधीन था।
परिवार ने कहा कि बेरोजगारी और निराशा ने उसके बेटे की जिंदगी छीन ली।
एएसआई अमरजीत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि परिवार के बयान पर धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
इसमें किसी को दोषी नहीं बनाया गया है।एक और युवक आप पार्टी के राज की व्यवस्था का शिकार हो गया और पंजाबी आज भी राजनैतिक व्यवस्था को नहीं समझ सके ।पंजाब को कौन दिशा और दशा में सुधार करेगा इस का चिंतन भी खत्म हो चुका है। समाज के लिए यह सब से बुरा काल माना जा रहा है।






