/पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में मासिक जिला स्तरीय वेलफेयर व क्राइम मीटिंग आयोजित

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में मासिक जिला स्तरीय वेलफेयर व क्राइम मीटिंग आयोजित

बद्दी 15 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कॉन्फ्रेंस हॉल में मासिक जिला स्तरीय वेलफेयर व क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, एसडीपीओ बद्दी, सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे। बैठक में अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित सुझाव, समस्याएँ और महत्वपूर्ण मुद्दे प्रस्तुत किए गए, जिन पर एसपी बद्दी ने विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


बैठक के दौरान जिले में दर्ज लंबित एवं पेंडिंग केस फ़ाइलों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को इनका शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। एसपी बद्दी ने NDPS मामलों पर सख़्त निगरानी, नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, खुफिया सूचना तंत्र को मजबूत करने और युवाओं को नशे से बचाने हेतु जागरूकता अभियान निरंतर चलाने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही, ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में ड्राइविंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।


बैठक में रात्रि गश्त को सुदृढ़ करने, महिला सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाने तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए।