/सोलन में जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाइयों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

सोलन में जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाइयों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

सोलन, 14 नवंबर।
हिम नयन न्यूज़ │ ब्यूरो │ वर्मा

जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने सोलन शहर में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है। टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आंजी रबोन में रहने वाला मुरारी शाह अपने फ्लैट में मादक पदार्थों एवं नशीली गोलियों/दवाइयों की अवैध बिक्री करता है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त फ्लैट में दबिश दी। तलाशी के दौरान फ्लैट में मौजूद व्यक्ति की पहचान मुरारी शाह (49 वर्ष), पुत्र श्री कुमार शाह, निवासी गाँव आंजी, डाकखाना सपरून, तहसील एवं जिला सोलन (हि.प्र.) के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके कब्जे से

  • 240 टैबलेट नशीली दवा (Tapentadol)
  • ₹8,300 नकद राशि
    बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा।

बरामद की गई दवाइयाँ Drug & Cosmetic Act के अंतर्गत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं। आरोपी के विरुद्ध धारा 18, Drug & Cosmetic Act के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को नशीली दवाइयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले कर दिया गया है। पुलिस टीम आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन पड़ताल कर रही है।