/औधोगिक नगरी बीबीएन के झाड़माजरी, बरोटीवाला में सड़क हादसा, मामला दर्ज

औधोगिक नगरी बीबीएन के झाड़माजरी, बरोटीवाला में सड़क हादसा, मामला दर्ज

शिमला 16 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के थाना बरोटीवाला के अंतर्गत गत दिवस एलम्बिक चौक झाड़माजरी में दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर से सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दोनों चालक घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक एक मोटरसाइकिल चालक जतीन पुत्र श्री पवन कुमार निवासी गांव दवसाई, डाकघर वीडा, तहसील व जिला हमीरपुर हि.प्र. अपनी सही दिशा में धीमी गति से टॉर्क फार्मा कंपनी की ओर मुड़ रहा था कि उसी समय आईटीआई रोड की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही मोटरसाइकिल (HP12M-7616) ने सामने से उसे टक्कर मार दी।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि टक्कर के परिणामस्वरूप दोनों चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

अशोक वर्मा ने बताया कि हादसे में चालक जतिन को गंभीर स्थिति में इलाज हेतु ब्रुकलीन अस्पताल झाड़माजरी ले जाया गया, जबकि दूसरे चालक अनुराग गौतम पुत्र संजीव, निवासी जिला बरेली, उ.प्र. को मामूली चोटें आईं है । जिस पर पुलिस थाना बरोटीवाला में धारा 281, 125(A) BNS एवं धारा 194(D) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आगामी कार्यवाही जारी है।