नई दिल्ली 16 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
सहजयोग संगठन द्वारा आगामी रविवार, 23 नवंबर 2025 को सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, बुद्ध विहार फेज़-2, जसवंत कॉलोनी (निकट प्रिंस पब्लिक स्कूल) में एक निःशुल्क आत्मसाक्षात्कार एवं कुंडलिनी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ कार्यक्रम में सहजयोग के अनुभवी साधक आत्मसाक्षात्कार की प्रक्रिया, ध्यान विधि तथा तनावमुक्त जीवन शैली पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे आरंभ होगा और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए निःशुल्क एवं सार्वजनिक रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि सहजयोग एक वैज्ञानिक एवं सरल ध्यान पद्धति है, जिसे परम पूज्य माताजी श्री निर्मला देवी ने विश्वभर में स्थापित किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को आत्मचेतना जागृत करने तथा मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करने में सहायता करना है।
आयोजकों ने अधिक जानकारी एवं संपर्क हेत नंबर शेयर किए हैं
📞 92781 02068, 99904 33462, 91362 54622
🌐 www.nirmaldham.org | www.sahajayoga.org
आयोजकों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आत्मसाक्षात्कार का लाभ अवश्य प्राप्त करें।










