सीएचसी, सिविल अस्पताल, सड़क परियोजनाओं व शिक्षा संस्थानों के उद्घाटन–शिलान्यास करेंगे।
हनुमान चौक बद्दी में जनसभा को करेंगे संबोधित
शिमला/सोलन, 18 नवंबर ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 नवंबर 2025 को सोलन जिला के दून व बद्दी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।
राज्य सरकार द्वारा उनके दिनभर के विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक सूची जारी की गई है।
मुख्यमंत्री इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं सड़क अवसंरचना से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री का 19 नवंबर 2025 का विस्तृत कार्यक्रम का ब्यौरा इस प्रकार है:
सुबह 10:20 बजे
CM ओक ओवर, शिमला से सड़क मार्ग द्वारा अन्नाडेल हेलीपैड पहुंचेंगे।
10:40 बजे
अन्नाडेल से हेलीकॉप्टर द्वारा बरोटीवाला हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
11:00 बजे बरोटीवाला पहुंचेंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण सौगातें
11:15 बजे – सीएचसी बरोटीवाला
➤ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोटीवाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन।
11:45 बजे – सिविल अस्पताल बद्दी
➤ सिविल अस्पताल बद्दी के नए भवन का उद्घाटन।
शिक्षा एवं जल–सड़क अवसंरचना से जुड़े कार्य
12:00 – 1:00 बजे: हरिपुर संधोली (विश्राम एवं भोजन)
1:10 बजे – बद्दी बाजार (रेन शेल्टर, रामा इंडस्ट्री के पास)
➤ बद्दी शहर के छूटे हुए क्षेत्रों में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास
➤ दून क्षेत्र के अपर बटेड़ (सत्तीवाला) में 20 ट्यूबवेल का उद्घाटन
➤ राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, कल्याणपुर, बद्दी का शिलान्यास
➤ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर संधोली-II, वास खाबड़ियां, सूरज माजरा लुबाना व चक्कन के उन्नयन का उद्घाटन
➤ मिनी सचिवालय बद्दी का शिलान्यास
➤ अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) बद्दी का शिलान्यास
➤ बद्दी–एस बद्दी–शीतलपुर–जगातखाना सड़क का शिलान्यास
➤ विश्व बैंक सड़क (बद्दी–साई–रामशहर) का उद्घाटन
➤ नाबार्ड परियोजना अंतर्गत बरघाट–कथलोह–गुनाई सड़क का शिलान्यास
➤ 24×4 गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति योजना का शिलान्यास
जनसभा
01:45 अपराह्न – हनुमान चौक, पुरानी सब्जी मंडी, बद्दी
➤ मुख्यमंत्री क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे।
जनसभा के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।
अन्य दौरे
03:05 बजे – शीतलपुर
➤ प्रस्तावित सैटेलाइट टाउन शीतलपुर का निरीक्षण।
03:45 बजे – मानकपुर
➤ मानकपुर क्षेत्र का दौरा।
04:30 बजे – बरोटीवाला हेलीपैड
➤ शिमला वापसी हेतु प्रस्थान और 4:55 बजे अन्नाडेल हेलीपैड शिमला पहुँचना।
5:15 बजे ओक ओवर, शिमला पहुंचकर दिन का दौरा समाप्त होगा।










