हाइजीन, जल संरक्षण एवं फेस-3 पाइपलाइन परियोजना पर दी गई विस्तृत जानकारी
शिमला 19 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टूटू में बुधवार को SJNPL और SUEZ द्वारा स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।

सेमिनार के दौरान SUEZ के जनसंपर्क अधिकारी राहुल शर्मा ने छात्रों को स्वच्छता, साफ पानी के महत्व और जल संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ व्यवहार और हाइजीन की आदतें न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि समाज के व्यापक हित में भी आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने परिवारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

फेस-3 पाइपलाइन कार्य जल्द होगा प्रारंभ: टूटू, बालूगंज, कच्चीघाटी और समरहिल शामिल
कार्यक्रम के दौरान SJNPL–SUEZ टीम ने अवगत कराया कि फेस-3 के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने का कार्य टूटू क्षेत्र से प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना में टूटू के साथ बालूगंज, कच्चीघाटी और समरहिल क्षेत्र भी शामिल रहेंगे। टीम ने बताया कि कार्य की अवधि लगभग तीन से चार महीने होगी।

उन्होंने कहा कि परियोजना के दौरान सड़क कटाई, अस्थायी अवरोध तथा पानी की आपूर्ति में हल्की रुकावटें संभव हैं, लेकिन SJNPL की टीम इन समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करेगी।

कस्टमर केयर नंबर 87671 98000 की जानकारी दी
कार्यक्रम में छात्रों को SJPNL के कस्टमर केयर नंबर 87671 98000 की जानकारी भी प्रदान की गई। टीम ने बताया कि जलापूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी हेतु नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

परियोजना और हाइजीन प्रथाओं पर छात्रों को जागरूक किया
SUEZ टीम के सदस्य प्रदीप कुमार ने छात्रों को सुरक्षित जल उपयोग, हाइजीन प्रथाओं तथा फेस-3 परियोजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
स्कूल प्रबंधन ने व्यक्त किया आभार
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. रशिमा ने SJNPL और SUEZ टीम का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के माध्यम से व्यापक समुदाय में जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम हैं।







