/औद्योगिक नगरी में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भी चिट्टा तस्कर रहे सक्रिय।

औद्योगिक नगरी में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भी चिट्टा तस्कर रहे सक्रिय।

पुलिस ने 5.81 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

नालागढ़ (बद्दी) 19 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

औद्योगिक नगरी में प्रशासन मुख्य मंत्री के आगमन की तैयारियों में लगा था लेकिन नशे का कारोबार करने वाले अपने कारोबार को करने में व्यस्त पाए गए।

मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी पुलिस की स्पेशल एक्स सेल टीम ने नशा तस्करी पर निगरानी के दौरान गत दिवस मुख्यमंत्री के दौरे से पहले 5.81 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव डाडी कनियां में रमन मेडिकल स्टोर के समीप सड़क किनारे दबिश दी और आरोपी रुप सिंह को मौके पर पकड़ा जिस के कब्जे से 5.81 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया गया ।

उन्होंने बताया कि मामले में थाना नालागढ़ में ND&PS एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।