/कुनिहार पुलिस ने 2.42 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन युवक गिरफ्तार

कुनिहार पुलिस ने 2.42 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन युवक गिरफ्तार

ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज, बैगनार गाड़ी जब्त

सोलन(कुनिहार), 20 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक बैगनार कार से 2.42 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गाँव बढलग की ओर से एक बैगनार कार में तीन युवक चिट्टा लेकर कुनिहार क्षेत्र में युवाओं को बेचने की फिराक में आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।

चैकिंग के दौरान कार में सवार युवकों की पहचान निशांत (28), पुत्र परमानंद, निवासी उच्चा गाँव,जतिन ठाकुर (26), पुत्र सीताराम, निवासी कोठी, कुनिहार,और दीक्षित (24), पुत्र परमानंद, निवासी उच्चा गाँव
के रूप में हुई। तलाशी में उनके कब्जे से 2.42 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित कार को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी छानबीन की जा रही है।

मामले की जांच जारी है।