विधायक हरदीप सिंह बावा ने दिलाई नशा त्यागने की शपथ, “चिट्टा मुक्त नालागढ़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
नालागढ़ 21 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को नशा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक हरदीप सिंह बावा ने की।

हेरिटेज पार्क, नालागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में “चिट्टा मुक्त नालागढ़” के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई, जिसका शुभारंभ विधायक बावा ने स्वयं किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने चिट्टे सहित अन्य नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित जागरूकता नाटक प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।

अपने संबोधन में विधायक बावा ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और इसे जड़ से खत्म करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर बालवाड़ी सहायिकाएं, पंचायत सचिव और पुलिस कर्मियों की सहायता से चिट्टा विरोधी अभियान चलाया जाएगा, ताकि नशे के शिकार युवाओं की पहचान कर उन्हें सही दिशा में लाया जा सके।
उन्होंने सभी नागरिकों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई।

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नालागढ़ बाजार से होकर गुजरी, जिसका उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) नालागढ़ नरेंद्र अहलूवालिया, तहसीलदार,नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा अल्का वर्मा महेश गौतम, संसारी लाल वर्मा ,विभिन्न विभागों के अधिकारी, बालवाड़ी सहायिकाएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।









