/बद्दी पुलिस ने सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर संढोली में जागरूकता व्याख्यान आयोजित

बद्दी पुलिस ने सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर संढोली में जागरूकता व्याख्यान आयोजित


छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

बद्दी, 21 नवंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर संढोली में आज महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए मादक पदार्थों के दुरुपयोग और साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बालिका सुरक्षा, यातायात नियमों, नशे से बचाव, साइबर अपराधों की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।


पुलिस टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करने, ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया।

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा प्रदान करने में अत्यंत प्रभावी हैं।


पुलिस टीम ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि छात्र-छात्राएं नशे और साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रख सकें।