आरोपी पर Arms Act के तहत मामला दर्ज
नालागढ़, 22 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा।
पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव दत्तोवाल में छापामारी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद किया है।
हथियार बिना लाइसेंस के पाया गया, जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध Arms Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को नियमानुसार की गई छापामारी के दौरान आरोपी गोविन्द शर्मा पुत्र छज्जू राम, निवासी दत्तोवाल, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) घर पर मौजूद नहीं था।
तलाशी के समय उसकी पत्नी, माता और पिता मौजूद थे। घर की तलाशी के दौरान डबल बैड के दराज से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी की पत्नी ने बताया कि यह देसी कट्टा उसके पति गोविंद शर्मा का है तथा इसके लिए कोई वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं है।
पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध Arms Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी गोविंद शर्मा के खिलाफ इससे पहले भी 21 मार्च 2025 को हथियार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है।
पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।









