/अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सहजयोग की विशेष उपस्थिति

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सहजयोग की विशेष उपस्थिति

21 नवंबर से 1 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में स्टॉल नंबर 579 व 580 पर आत्मसाक्षात्कार कार्यकम शुरू

कुरुक्षेत्र 22 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2025 का आयोजन 21 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सहजयोग के माध्यम से आत्म-साक्षात्कार एवं आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से महोत्सव में सहजयोग स्टॉल नंबर 579 और 580 विशेष रूप से स्थापित किए गए हैं।

स्टॉल पर आने वाले श्रद्धालुओं को आत्मज्ञान, ध्यान तकनीक, चक्र जागरण तथा मानसिक शांति एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु सहजयोग की विधियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार महोत्सव के दौरान देश-विदेश से पहुंचे आगंतुकों को निःशुल्क ध्यान सत्रों का अनुभव करवाया जाएगा।

स्टॉल का संचालन अर्जुन द्वार, ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र क्षेत्र से संबंधित सहजयोग स्वयंसेवकों द्वारा किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर — 94670-555033 एवं 98127-98101 जारी किए गए हैं।

महोत्सव में सहजयोग समिति ने देश के प्रत्येक नागरिक से आग्रह किया है कि वे स्टॉल पर पहुंचकर ध्यान की सरल विधि सीखें और दैनिक जीवन में शांति, संतुलन और आनंद का अनुभव प्राप्त करें।