/पी.सी. कैम्ब्रिज स्कूल बद्दी में नशा-निरोधक व साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

पी.सी. कैम्ब्रिज स्कूल बद्दी में नशा-निरोधक व साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

नालागढ़ (बद्दी) 22 नवंबर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा।

पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा पी.सी. कैम्ब्रिज स्कूल बद्दी में छात्र-छात्राओं के लिए मादक पदार्थों के दुरुपयोग, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, नशे से बचाव के उपाय, साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के तरीकों तथा सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

स्कूल प्रबंधन द्वारा पुलिस विभाग की पहल की सराहना की गई तथा इसे विद्यार्थियों के नैतिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु महत्त्वपूर्ण बताया तथा पुलिस ने भी आश्वस्त किया कि युवाओं को सही दिशा देने हेतु ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहेंगे।