5 चालान कटे
बद्दी, 22 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण और मोटर वाहन अधिनियम का सख्ती से पालन करवाने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस ने शहर में अभियान चलाया। इस दौरान ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के तहत कुल 5 वाहनों के चालान काटे गए, जिनकी खिड़कियों और शीशों पर अवैध ब्लैक फिल्म पाई गई।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई गई, जिससे नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
बद्दी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए अपने वाहनों पर ब्लैक फिल्म न लगाएँ, ताकि सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे।
पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।









