इंदौर, 25 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
सहजा योग इंदौर द्वारा होलिस्टिक युवा शक्ति कार्यक्रम का 19वां सत्र आगामी शनिवार, 29 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में आध्यात्मिक जागरूकता, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है।

कार्यक्रम का आयोजन नवलखा कॉम्प्लेक्स कम्युनिटी हॉल (डी-ब्लॉक), अग्रसेन स्क्वायर के पास शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक किया जाएगा।
सत्र में ध्यान (Meditation) और सामूहिक भजन शामिल होंगे।

इस अवसर पर विलियम ब्लेक, जिन्हें सहजा योग परंपरा में श्री भैरव नाथ का अवतार माना जाता है, के जन्मदिन पर पुष्प अर्पण और विशेष ध्यान सत्र भी रखा गया है। भजनों का संचालन युवाशक्ति एवं सहजा योगी भाइयों-बहनों द्वारा किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तनावमुक्त, आत्मबल से परिपूर्ण और आंतरिक शांतिमय जीवन की ओर प्रेरित करना है। इच्छुक प्रतिभागी कार्यक्रम में निःशुल्क भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए:
विवेक सक्सेना — 9753081393
देवांश शर्मा — 8839946481







