/एशिया की सबसे बड़ी बद्दी–नालागढ़ ट्रक यूनियन में पदाधिकारियों का चयन।

एशिया की सबसे बड़ी बद्दी–नालागढ़ ट्रक यूनियन में पदाधिकारियों का चयन।

हरभजन सिंह के लिए यूनियन में चेयरमैन का पद सृजित,विद्या रत्न चौधरी बने प्रधान ।

नालागढ़ 28 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी मानी जाने वाली बद्दी–नालागढ़ ट्रक यूनियन में लंबे समय से चल रही कार्यकारिणी के पद की खींचातानी आखिरकार आज सर्व सम्मति से फैसला लिए जाने के बाद समाप्त हो गई।यूनियन में सर्व सम्मति से चेयरमैन का पद सृजित किया गया।

आज शुक्रवार को यहां ट्रक यूनियन के प्रांगण में सर्वसम्मति से हुए निर्णय में पूर्व अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह को यूनियन का चेयरमैन मनोनीत किया गया।याद रहे कि हरभजन सिंह दून के विधायक चौधरी रामकुमार के बड़े भाई हैं।

जबकि चौधरी हरभजन सिंह के प्रधान पद पर पूर्व अध्यक्ष रहे विद्या रत्न चौधरी को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और जगदीश जग्गी को यूनियन का महासचिव चुना गया।

नए पदाधिकारियों का चयन व्यापक बातचीत और सहमति के बाद किया गया।नालागढ़ बद्दी ट्रक ऑपरेटर्स को ऑपरेटिव सोसाइटी के दखल के बाद यूनियन में पनपे विवाद को सर्व सम्मति से सुलझा लिया गया।

ताजपोशी समारोह में यूनियन पदाधिकारियों ने हरभजन सिंह और विद्या रत्न को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों के चयन के साथ ही यूनियन में चल रहा विवाद शांत हो गया है ।

इस अवसर पर ट्रक यूनियन के प्रधान पद ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए विद्या रत्न चौधरी ने सभी ऑपरेटर्स, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वह ऑपरेटर्स की समस्याओं के समाधान के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर यूनियन, जिसे एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त है और इसका गठन वर्ष 1952 में किया गया था।

इस अवसर पर स्थानीय नेता गण जिसमें दून के विधायक चौधरी रामकुमार, नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, लखविंदर राणा, हरप्रीत सैनी तथा ट्क आपरेटर सोसायटी के प्रधान जितेंद्र जिंदू, केशियर इंद्रजीत सिंह, मदन चौधरी, गुरमैल चौधरी, राजेद्र झल्ला, सुरजीत चौधरी, कृष्ण कौशल, ईंश्वर ठाकुर, जगजीत सिंह, अवतार सिंह, परमजीत सिंह, वीर सिंह चंदेल, सुरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, नरेंद्र दीपा, चनन सिंह, डी.के. कौशल, मनमोहन सिंह, ध्वजभवंर सिंह, जितेंद्र राणा, सरबजीत सिंह, स्वर्ण सैनी, जगदीश सिंह, हरप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, अवतार सिंह, सुर्जन सैनी, ए.डी.सी. सोलन ,राहुल जैन, ए.एस.पी. अशोक वर्मा, डी.एस.पी. भीष्म ठाकुर, तहसीलदार हुसन चंद चौधरी सहित यूनियन के सैंकड़ों सदस्य मौजूद रहे।