विधायक चौधरी राम कुमार ने कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की
बद्दी 29 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल के दून विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।
इस अवसर पर दून के विधायक चौधरी राम कुमार ने क्षेत्र के सभी साथियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 30 नवंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे परमाणु बैरियर पर समय पर पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विधायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सशक्त उपस्थिति संगठन की एकता, ऊर्जा और मजबूती का संदेश देगी। उन्होंने बताया कि वे स्वयं स्वागत स्थल पर कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहेंगे।
चौधरी राम कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठित होकर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि दून विधानसभा क्षेत्र की प्रतिबद्धता और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन हो सके।






