शिमला, 4 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए श्री प्रभात चंद (HPAS 2005, सेवानिवृत्त) को हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, शिमला का चेयरमैन नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति राज्यपाल की स्वीकृति से, विभाग की अधिसूचना संख्या Kalyan-CH(10)-6/90/111 दिनांक 30-09-1993 में प्रावधानों के तहत की गई है।
अधिसूचना के अनुसार नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।
विभाग ने बताया कि चेयरमैन पद से संबंधित नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।
अधिसूचना पर श्याम भगत नेगी, IPS, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) ने हस्ताक्षर किए हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश की प्रति सभी मुख्य सचिवों, विभागाध्यक्षों, आयुक्तों, संबंधित अधिकारियों तथा पूर्व अधिकारी प्रभात चंद को भेजी गई है।
इस नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, वहीं इसे विभागीय कार्यों को गति देने के लिहाज़ से अहम कदम माना जा रहा है।







