/पुलिस द्वारा जीएच स्कूल कोहू में नशा-निवारण एवं सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस द्वारा जीएच स्कूल कोहू में नशा-निवारण एवं सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नालागढ़ (रामशहर) 5दिसंबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा ।

थाना रामशहर की ओर से नशा निवारण समिति की बैठक आज समिति सदस्यों के साथ सम्पन्न की गई।

बैठक के बाद जीएच स्कूल कोहू में छात्रों के लिए नशा-निवारण, सड़क सुरक्षा एवं एंटी-चिट्टा अभियान पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया।

थाना प्रभारी एसएचओ रामशहर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, चिट्टा जैसी घातक नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।


साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ओवरस्पीडिंग एवं लापरवाह ड्राइविंग के ख़तरों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

एसएचओ ने कहा कि पुलिस विभाग युवाओं को नशे और दुर्घटनाओं से बचाने के लिए समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, समिति सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने छात्रों से नशामुक्त वातावरण बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।