/सहजयोग समिति द्वारा युवाओं के लिए विशेष सामूहिक ध्यान का आयोजन

सहजयोग समिति द्वारा युवाओं के लिए विशेष सामूहिक ध्यान का आयोजन

इंदौर, 6 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

सहजयोग समिति इंदौर द्वारा युवाओं के आध्यात्मिक विकास और मानसिक संतुलन हेतु चलाए जा रहे Holistic Yuvashakti Program का 20वां सत्र शनिवार को नवलखा ध्यान केंद्र में आयोजित किया जाएगा। यह सामूहिक ध्यान सत्र शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

समिति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ध्यान एवं ऊर्जा संतुलन के माध्यम से आंतरिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण प्रदान करना है।

सत्र में परम पूज्य श्री माताजी द्वारा बताई गई विधि अनुसार Heart Chakra Clearance एवं Effortless Meditation का प्रायोगिक अभ्यास कराया जाएगा। इस विशेष सत्र के माध्यम सहजी भाई श्री मधुर टेमले रहेंगे, जिन्हें सहजयोग साधना का व्यापक अनुभव है।

सहजयोग समिति ने बताया कि नियमित ध्यान युवाओं में आत्मविश्वास, स्थिरता और भावनात्मक मजबूती को बढ़ाता है। इसी उद्देश्य से युवाशक्ति को सामूहिक ध्यान से जोड़ने के लिए यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में समस्त युवाओं को सहभागी बनने का आमंत्रण दिया गया है।

संपर्क के लिए:

श्री देवांश शर्मा : 8839946481

श्री विवेक सक्सेना : 9753081393

सहजयोग समिति इंदौर : 9827024905

समिति का कहना है कि ध्यान एवं आध्यात्मिक अभ्यास युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।