बद्दी, 05 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
तखणूमाजरा (बद्दी) क्षेत्र में आज एक तीन वर्षीय बच्ची ज्योति के लापता होने की सूचना मिलते ही महिला पुलिस थाना बद्दी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाश अभियान शुरू किया।
पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ ही समय में बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों की पहचान कर उनसे संपर्क स्थापित किया।
बच्ची को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण बच्ची को शीघ्रता से बरामद किया जा सका।
स्थानीय लोगों ने महिला पुलिस थाना की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की है।







