/नारगोल में 23 से 25 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय सहज योग सेमिनार और क्रिसमस पूजा

नारगोल में 23 से 25 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय सहज योग सेमिनार और क्रिसमस पूजा

नारगोल, 6 दिसंबर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

सहजयोग साधकों के लिए पवित्र स्थल सहस्रारधाम, नारगोल में इस वर्ष 23 से 25 दिसंबर 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय सहज योग सेमिनार एवं क्रिसमस पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

नारगोल आयोजन समिति के अनुसार यह तीन दिवसीय कार्यक्रम हमारी प्यारी और दिव्य माताजी के आशीर्वाद एवं कृपा से आयोजित हो रहा है, जिसमें देश–विदेश से बड़ी संख्या में सहजयोगी साधक भाग लेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य साधकों को आध्यात्मिक अनुभव, ध्यान-साधना और सामूहिकता की गहन अनुभूति प्रदान करना है। क्रिसमस पूजा के दौरान साधक सहस्रारधाम की पवित्र भूमि पर दिव्य आनंद, शांति और श्रद्धा के साथ एकत्रित होकर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करेंगे।

आयोजन समिति ने सभी सहजी भाइयों-बहनों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस पावन अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।