/बद्दी में किराये के कमरे से अवैध मेडिकल सिरप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बद्दी में किराये के कमरे से अवैध मेडिकल सिरप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बद्दी, 05 नवम्बर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस जिला बद्दी की X-CELL टीम ने अवैध दवाइयों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव मल्कुमाजरा में एक किराये के कमरे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मेडिकल सिरप बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी प्रज्जवल शर्मा, निवासी हाउस नंबर 149 वहरौली, थाना व तहसील भिंड़की, जिला फतेहपुर (उ.प्र.) को मौके से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी गांव मल्कुमाजरा में किराये के कमरे से अवैध रूप से निर्मित प्रतिबंधित सिरप एवं दवाइयों की बिक्री करता था।

पुलिस टीम ने दबिश देकर कमरे की तलाशी ली, जिसमें कुल 360 शीशियाँ—लेबलयुक्त एवं बिना लेबल की प्रतिबंधित सिरप/दवाइयाँ—बरामद करने में सफलता मिली। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।

आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

बद्दी पुलिस ने अवैध दवाइयों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प जताया है।