नई दिल्ली 7 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
श्री माता जी निर्मलादेवी द्वारा स्थापित सहज योग पद्धति विश्वभर में शांति, एकता और आत्मबोध का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है।

श्री माता जी ने बिना किसी जाति, धर्म, पंथ या लिंग भेद के संपूर्ण मानव समाज को कुंडलिनी जागरण की सहज, सरल और वैज्ञानिक विधि प्रदान कर मानवता को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया।

सहज योग के माध्यम से श्री माता जी ने न केवल देश की सेवा की, बल्कि वैश्विक स्तर पर मानवता को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देकर विश्व बंधुत्व और शांति का संदेश प्रसारित किया।
उनके द्वारा दी गई इस पद्धति ने लाखों लोगों को अपने भीतर स्थित परमात्मा की शक्ति को पहचानने और जागृत करने की प्रेरणा दी है।
सहज योग संगठनों के अनुसार, विश्व शांति की दिशा में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने भीतर सक्रिय दिव्य शक्ति को अनुभव कर स्वयं को वैश्विक ऊर्जा से जोड़ें। इच्छुक व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1800-270-0800 पर कॉल कर निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकते हैं।

सहज योग से संबंधित विस्तृत जानकारी www.sahajayoga.org पर उपलब्ध है।आध्यात्मिक और वैश्विक शांति की दिशा में श्री माता जी का योगदान आज भी विश्वभर के साधकों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।










