/सामाजिक संस्था नृत्यांजली ने IGMC में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

सामाजिक संस्था नृत्यांजली ने IGMC में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

शिमला 8 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

सामाजिक संस्था नृत्यांजली के अध्यक्ष हिमांशु कुमरा ने अपनी धर्मपत्नी संतोष कुमरा के 48वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला के चाइल्ड वार्ड में छोटे बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका दिन खुशियों के साथ मनाया।

हिमांशु कुमरा ने कहा कि जरूरतमंद और बीमार बच्चों के साथ समय बिताना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ी सेवा है।

इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।