/सोलन के चार आदतन अपराधी पुलिस ने तीन माह की निवारक हिरासत में भेजे

सोलन के चार आदतन अपराधी पुलिस ने तीन माह की निवारक हिरासत में भेजे

सोलन 8 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सोलन पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को PIT NDPS Act, 1988 के प्रावधानों के अनुसार निवारक हिरासत में भेजा है।

तीन माह की निवारक हिरासत में भेजे गए आरोपी

जिन आदतन तस्करों को हिरासत में लिया गया, वे हैं—

अंकुश ठाकुर, पुत्र स्व. शिव सिंह, निवासी सिरीनगर, कंडाघाट, उम्र 36 वर्ष

नरेश कुमार उर्फ निशु, पुत्र राजेंद्र ठाकुर, निवासी सिरीनगर, कंडाघाट, उम्र 37 वर्ष

दीपक कुमार उर्फ हनी, पुत्र स्व. हरबंस लाल, निवासी धार के बेड, धर्मपुर, उम्र 40 वर्ष

विकास उर्फ खौला, पुत्र शेर सिंह, निवासी बेर गांव, चंबाघाट, सोलन

प्रदेश सरकार से आदेश प्राप्त होने के बाद जिला पुलिस टीमों ने 07 दिसम्बर 2025 को इन चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर जिला कारागार सोलन में आगामी तीन महीनों के लिए भेज दिया। इनमें दो आरोपी थाना कंडाघाट, एक सदर सोलन तथा एक थाना धर्मपुर क्षेत्र के हैं।

अब तक 10 आदतन अपराधी जेल भेजे जा चुके

जिला सोलन पुलिस की अब तक की कार्रवाई में कुल 10 आदतन चिट्टा तस्करों को धारा 3(1) PIT NDPS Act, 1988 के तहत निवारक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर की जाएगी।