/कंडाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 413 ग्राम चरस सहित दो युवक गिरफ्तार

कंडाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 413 ग्राम चरस सहित दो युवक गिरफ्तार

सोलन(कंडाघाट), 09 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने गत दिवस गश्त व अपराधों की रोकथाम के दौरान बड़ी सफलता हासिल की।

मिली जानकारी के मुताबिक टीम को गुप्त सूचना मिली कि करण कुमार और शाहरुख़ खान नाम के दो युवक शिमला से सोलन की ओर एक गाड़ी में आ रहे हैं।

दोनों पर लंबे समय से चरस/भांग की अवैध खरीद-फरोख्त करने की जानकारी थी और सूचना के अनुसार उनके पास आज भी भारी मात्रा में मादक पदार्थ मौजूद थे, जिसे बेचने की फिराक में थे।

पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे दोनों युवकों —

करण कुमार, पुत्र श्री कुलदीप कुमार, निवासी गांव बठोल, तहसील कसौली, जिला सोलन, उम्र 22 वर्ष

शाहरुख़ खान, पुत्र श्री वसीम अहमद, निवासी गांव बठोल, तहसील कसौली, जिला सोलन, उम्र 30 वर्ष

— के कब्जे से 413 ग्राम चरस बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली।पुलिस अधीक्षक ने बयाया कि दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले को लेकर पुलिस थाना कंडाघाट में FIR संख्या 124/25 के तहत NDPS Act की धारा 20 और 29 में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई टैक्सी (डिज़ायर) को भी जब्त कर कब्जे में ले लिया गया है।

दोनों आरोपियों को 09 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा इनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामला वर्तमान में जांचाधीन है।