/नवनियुक्त प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल संजय सूद ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

नवनियुक्त प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल संजय सूद ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

शिमला, 09 दिसंबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) संजय सूद ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

यह एक औपचारिक मुलाकात रही, जिसमें वन विभाग से संबंधित प्राथमिक मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई।

CM सुक्खू ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश का वन प्रबंधन और अधिक सुदृढ़ होगा।