दून क्षेत्र से मंडी जन संकल्प रैली के लिए परिवहन व्यवस्था पूरी।
बद्दी 9 दिसंबर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी राम कुमार ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों से 11 दिसंबर 2025 को मंडी में आयोजित “जनसंकल्प रैली” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विधायक ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र के लिए 8 बसों की व्यवस्था की गई है, जबकि मैदानी क्षेत्र के लोग सुबह 6:30 बजे बद्दी से अपनी-अपनी गाड़ियों में प्रस्थान करेंगे। सभी को अपनी-अपनी पंचायतों से 2-2 वाहन लाने का आग्रह किया गया है। रैली में शामिल होने वाले लोग आगे बिलासपुर में एकत्रित होंगे, जहां से पूरा दल एक साथ मंडी के लिए रवाना होगा।
उन्होंने कहा कि यह रैली कांग्रेस सरकार के “जनविश्वास के तीन वर्ष” पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक महत्वपूर्ण उत्सव है।
विधायक चौधरी राम कुमार ने दून क्षेत्र के लोगों से एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का आग्रह किया।








