/शोघी में फंडिंग व नेटवर्किंग मीट, महिला उद्यमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

शोघी में फंडिंग व नेटवर्किंग मीट, महिला उद्यमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

35 महिला उद्यमियों से अधिक ने लिया हिस्सा

शिमला 10 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

बिज़नेस प्रमोशन सेंटर शोघी में आयोजित तीसरी फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट में महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला उद्योग केंद्र शिमला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कंवर, प्रबंधक (GM) जिला उद्योग केंद्र शिमला ने की।

कार्यक्रम में 35 से अधिक महिला उद्यमियों ने शिरकत की और उद्यम संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ONDC, बैंकिंग एवं ऋण प्रक्रियाएँ, सब्सिडी, बीमा, ODOP, फंड प्रबंधन और ऑनलाइन उद्यम पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।


संजय कंवर ने उत्पाद गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की तथा आगामी RAMP परियोजना के तहत आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए उद्यमियों को प्रेरित किया।

यूको बैंक (LDM कार्यालय) के कुलवंत राय ने विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। सुश्री तान्ध्रा शर्मा (RCT) ने कौशल एवं उद्यम विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

इसके अतिरिक्त शुभम सेहवाल (NULM), सुश्री रुचि ठाकुर (NRLM), ए.के. गौतम (DFO सोलन) तथा उद्योग विभाग की सफल उद्यमी ‘शिंगारिका’ ने भी अपने अनुभव, सुझाव और चुनौतियाँ साझा कीं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय संस्थानों, विभागीय योजनाओं और बाज़ार अवसरों से जोड़ना था। साथ ही ब्रांडिंग, पैकेजिंग और ऑनलाइन–ऑफ़लाइन मार्केटिंग पर भी उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया।

RAMP परियोजना के सोशल इंक्लूज़न घटक के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने और स्थानीय MSME सेक्टर को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।