नालागढ़ 10 दिसंबर ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल आयुष विभाग के आयुषमान आरोग्य मंदिर, नंगल की ओर से आज न्यूटेक टेक्नोसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, गाँव ब्राह्मण माजरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस शिविर का नेतृत्व आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने किया।कैम्प में 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
इस दौरान डॉ. ठाकुर ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने Anti-Chitta और Anti-Drugs मुहिम के तहत नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया तथा नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. ठाकुर ने कहा कि तेज रफ्तार जीवनशैली में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को ऋतुचर्या और दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी, ताकि वे स्वयं भी स्वस्थ रहें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।
शिविर में उपस्थित योगा गाइड अजैब सिंह नायर ने लोगों को भुजंगासन, सर्वांगासन, धनुरासन, गोमुखासन, शीर्षासन आदि योगाभ्यास करवाए और नियमित योग के लाभ बताए।

कैम्प में उपस्थित लोगों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। जिस पर स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में निशा आयु फार्मा के अधिकारी, प्लांट हेड रजनीश कुमार, एचआर हेड अनिल कुमार, विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।







