/मंडी जन सम्मेलन रैली के लिए नालागढ़ डिपो से भी जाएंगी 50 बसें ।

मंडी जन सम्मेलन रैली के लिए नालागढ़ डिपो से भी जाएंगी 50 बसें ।

नालागढ़, 10 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

प्रदेश सरकार की प्रस्तावित जन सम्मेलन रैली, मंडी के लिए नालागढ़ डिपो से लगभग 50 बसें रवाना की जा रही हैं। नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 20 बसें, दून विधानसभा क्षेत्र से 22 बसें, तथा डीएम के निर्देश पर 10 बसें सुंदरनगर डिपो को भेजी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि सामान्य जनता के रूट कम से कम प्रभावित हों। केवल वही लॉन्ग रूट बसें प्रभावित होंगी, जिनकी या तो अग्रिम बुकिंग नहीं है या मौके पर सवारियां उपलब्ध नहीं होंगी।

पहाड़ी क्षेत्रों के रूटों को भी यथासंभव संचालित रखा जाएगा। वर्तमान में नालागढ़ डिपो के पास कुल 101 बसें उपलब्ध हैं।

जब उनसे इन बसों के भेजे जाने से डिपो के राजस्व पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में टिप्पणी करने के लिए वे अधिकृत नहीं हैं, साथ ही यह भी कहा कि पहाड़ी रूटों पर राजस्व प्रभावित न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

रैली को सफल बनाने हेतु परिवहन विभाग द्वारा की जा रही यह व्यवस्था यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।