सोलन (कुनिहार), 11 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
सोलन जिले के पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो व्यक्तियों से 101 ग्राम अफीम व 407 ग्राम चरस बरामद की।

मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय कुमार (निवासी काटल, उम्र 44) और राजकुमार उर्फ़ बाज़ी (निवासी रॉ, उम्र 42) के रूप में हुई।

मामले में FIR No. 71/2025, दिनांक 10.12.2025, U/S 18, 20, 29 ND&PS Act दर्ज की गई है। स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया जा रहा है।
पुलिस इनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।









